जहानाबाद, दिसम्बर 10 -- जिलाधिकारी के द्वारा की गई मंडई वियर परियोजना की समीक्षा जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता मंडई वियर परियोजना के कार्यों के प्रगति की समीक्षा बुधवार को जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय के द्वारा की गयी। समीक्षा बैठक में जिला पदाधिकारी के द्वारा कई निर्देश दिए गए। सिंचाई प्रमंडल घोसी के कनीय अभियंताओं को निर्देशित किया गया कि प्रतिदिन न्यूनतम दो- दो हितबद्ध रैयतों को संबंधित कागजात सहित परियोजना स्थल पर कार्यरत शिविर में लाना सुनिश्चित करेंगे। इसके लिए कनीय अभियंताओं को मौजा भी आवंटित कर किया गया है। शिविर में प्रतिदिन कितने हितबद्ध रैयतों से कागजात प्राप्त किये जा रहे हैं, इससे संबंधित दैनिक प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश कार्यपालक अभियंता, सिंचाई प्रमंडल घोसी को दिया गया। मंडई वियर परियोजना के तहत आने वाली बकाश्त भूमि...