नोएडा, जनवरी 21 -- नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के जनस्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एक परियोजना अभियंता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वह टेंडर की दरों को लेकर बात कर दिखाई दे रहे हैं। इस मामले में परियोजना अभियंता ने वीडियो में छेड़छाड़ कर बदनाम करने का आरोप लगाते हुए पुलिस और प्राधिकरण में शिकायत की है। यह वीडियो प्राधिकरण के दफ्तर का नजर आ रहा है। परियोजना अभियंता गौरव बंसल ने इसे तोड़-मरोड़कर एआई-डीपफेक के जरिए बनाने की बात कही है। इसको लेकर उन्होंने प्राधिकरण को सूचना दी है। इसके अलावा फेज-1 थाने में शिकायत भी दी है। शिकायत में आरोप लगाया है कि डेढ़ वर्ष पुराने एक वीडियो में एआई के जरिए एडिटिंग कर बदनाम करने की नीयत से किसी ने ऐसा वीडियो बनाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.