वाराणसी, फरवरी 12 -- वाराणसी, हिटी। मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने विकास परियोजनाओं में अनावश्यक देरी और गुणवत्ता में कमी पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार को आयुक्त सभागार में पांच करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में उन्होंने पर्यटन, सिंचाई, जल निगम, आवास विकास, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग समेत अन्य विभागों की प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। मंडलायुक्त ने कहा कि निर्धारित समयसीमा में परियोजनाओं को पूरा करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारियों को वित्तीय और भौतिक प्रगति में संतुलन बनाए रखने तथा नियमित स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि बैठक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.