सोनभद्र, जनवरी 13 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा-ओबरा समेत प्रदेश की तमाम बिजली परियोजनाओं को औद्योगिक परिक्षेत्र घोषित कर उन्हे नगर पंचायत अधिकार क्षेत्र से मुक्त करने की उत्पादन निगम के प्रबन्ध निदेशक मयूर माहेश्वरी की मांग पर मंगलवार को शासन में मंथन शुरू हो ग या है। सूत्रों के मुताबिक उच्च स्तरीय बैठक में नगर पंचायतों द्वारा बिजली परियोजनाओं के अधिग्रहित क्षेत्र में नगर पंचायतों द्वारा कराये जा रहे कार्यो की फेहरिस्त तलब की गयी है। नगरपंचायतों द्वारा लगाये जा रहे भवन कर एवं अन्य प्रकरण को लेकर यह कवायद शुरू की गयी है। प्रबन्धन निदेशक ने आयुक्त अव स्थापना एवं औधोगिक विकास विभाग को लिखे अपने पत्र में दलील दी है कि अनपरा,ओबरा,पनकी,पारीछा,जवाहरपुर व हरदुआगंज परियोजनाओं द्वारा कालोनी परिसर में सड़क,नाली निर्माण व अनुरक्षण,जलआपूर्ति,स्ट्रीटलाइट,...