बिहारशरीफ, फरवरी 12 -- परिमार्जन के लिए किसान हो रहे परेशान समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने की बैठक बिहारशरीफ, निज संवाददाता। आनंद पथ सामुदायिक भवन में विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ के नेताओं ने बैठक की। जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने कहा कि अधिकतर सेवाएं डिजिटल हो चुकी हैं। लेकिन, आज भी परिमार्जन के लिए किसानों को भटकना पड़ रहा है। हमारे किसान अधिक पढ़े लिखे नहीं होते हैं। इस कारण वे बिचौलियों के चक्कर में पड़ जाते हैं। इसका समाधान होना चाहिए। नहीं तो प्रखंडों में इसके लिए आंदोलन किया जाएगा। बैठक में धनंजय कुमार, अरुण कुमार, अनुज कुमार, अरुण प्रकाश, ओमप्रकाश सिंह, नवल किशोर प्रसाद, मिथिलेश चंद्रवंशी व अन्य शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...