पलामू, जनवरी 31 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। साहित्यिक संस्था परिमल प्रवाह ने डॉ अवधेश पांडेय के बारालोटा स्थित आवासीय परिसर में कवि गोष्ठी का आयोजन किया। अध्यक्षता कवि हरिवंश प्रभात व संचालन मनीष मिश्र नंदन ने किया। कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज में फैल रहे अराजक सोच पर प्रहार किया तथा मानवीय संवेदनाओं के संवर्द्धन का संदेश दिया। साथ ही धर्मगुरु डॉ सत्यकेतु संजय के स्वास्थ्य में हो रहे सुधार पर समवेत स्वर में प्रसन्नता व्यक्त की गयी। परिमल प्रवाह के नए सदस्य प्रोफेसर आभा मुखर्जी को अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया। सचिव विजय शंकर मिश्र ने कहा कि परिमल प्रवाह के आयोजनों का उद्देश्य जिला में उभरते रचनाकारों सहित सभी साहित्यकारों को मंच प्रदान करना एवं समाज को रचनात्मकता का संदेश देना है। परिमल प्रवाह के अध्यक्ष सत्यनारायण तिवारी,सचिव ...