समस्तीपुर, जनवरी 26 -- समस्तीपुर। जिले के मिड्ल स्कूलों में पढ़ाई करने वाले बच्चों को ऐतिहासिक व दर्शनीय स्थलों को घुमाने ले जाने के लिए मुख्य मंत्री परिभ्रमण योजना में जिले को 1 करोड़ 14 लाख से अधिक राशि मिली है। राज्य सरकार से यह राशि दी गई है। इस पैसे में प्रति स्कूल 20 हजार रुपए की दर से राशि दी जाएगी। राजकीय, राजकीयकृत, गैर सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित ) मध्य विद्यालयों को यह राशि दी जाएगी। बता दें, कि जिले में सरकार से पीएमश्री योजना के तहत कई मध्य विद्यालयों को उच्च विद्यालय में मर्ज कर दिया गया है। जिससे, मध्य विद्यालयों की संख्या कम हो गई हैं। ई-शिक्षा कोष पोर्टल से प्राप्त डाटा के अनुसार वर्तमान में इस जिले कुल 989 स्कूल हैं। पूर्व से स्वीकृत मध्य विद्यालय 415 हैं। 574 शेष बचे हुए विद्यालय हैं। डीईओ को जारी पत्र में स्पष...