फिरोजाबाद, दिसम्बर 6 -- टूंडला। परिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहब डा आम्बेडकर को याद किया। लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर के मोहल्ला टूंडली में बाबा साहब का परिनिर्वाण दिवस मनाया। विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि देश के बहुजन समाज के उत्थान के लिये उन्होंने जीवन भर संघर्ष किया। यदि बहुजन समाज आज पढ़ रही या फिर सम्मान के साथ जीवन यापन कर रही है तो उसकी देन केवल बाबा साहब ही हैं। उनका सारा जीवन संघर्ष में ही व्यतीत हुआ। देश का संविधान लिखकर उन्होंने सारी दुनियां में अपना नाम रोशन किया तभी तो उनको सिम्बल आफ नोलेज कहा जाता है। कार्यक्रम में अवधेश राना, नाहर सिंह, विजेन्द्र सिंह, विकास कुमार, शैलेन्द्र, जीवन कुमार, प्रेमपाल सिंह, राजेन्द्र कुमार, ब्रजेश कुमार, ब्रजवीर सिंह, सुरेश, नवीन कुमार, अर्जुन कुमार, नीटू, कल्य...