अल्मोड़ा, दिसम्बर 6 -- परिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को याद किया गया। अल्मोड़ा में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए तो मजखाली में गोष्ठी हुई। बाबा साहेब के कार्यों पर प्रकाश डाला। शनिवार को उत्तराखंड जनकल्याण समिति के गिरीश आर्या के नेतृत्व में चौघानपाटा स्थित डॉ. भीमराव आम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ। भाजपाइयों ने आम्बेडकर को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। यहां नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, रवि रौतेला, गोविंद पिलख्वाल, प्रकाश भट्ट , संदीप श्रीवास्तव, पूनम पालीवाल, नवीन बजेठा, मदन बिष्ट, देवेंद्र भट्ट, अर्जुन बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, आनंद भोज, दिनेश मठपाल, दीपक भंडारी, मनोज सनवाल, आनन्द कनवाल, अजय वर्मा, मनोज तिवारी, आशीष कुमार, सुनील कर्नाटक, जगत तिवारी आदि थे। मजखाली के तल्ली रियू...