प्रयागराज, दिसम्बर 6 -- शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के 69वें महापरिनिर्वाण दिवस पर नमन किया। शनिवार दोपहर हाईकोर्ट चौराहा स्थित आंबेडकर की प्रतिमा पर शहर अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी की अध्यक्षता में एकत्र कांग्रेसजनों ने कहा कि वह आज भी दलित और वंचितों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष यमुनापार अशोक पटेल, किशोर वार्ष्णेय, हरिकेश त्रिपाठी, परवेज़ सिद्दीकी, अनूप त्रिपाठी, अफ़रोज़ अहमद आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...