फतेहपुर, दिसम्बर 6 -- फतेहपुर। संविधान निर्माता डा. भीमराव अम्बेडकर का 70वां परिनिर्वाण दिवस शनिवार को मनाया गया। कई स्थानों में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया ओर बाद में गोष्ठी आयोजित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का बखान किया गया। सपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद नरेश उत्तम पटेल रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव तो संचालन चौधरी मंजरयार ने किया। सपाइयों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एक गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें वक्ताओं ने संविधान और लोकतंत्र की मजबूती के लिए बाबा साहेब के योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्य वक्ताओं में बाबा साहेब वाहिनी के जिला अध्यक्ष डॉ अमित पाल व राष्ट्रीय सचिव बाबा साहेब वाहिनी आरती बघेल ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डा...