बाराबंकी, दिसम्बर 6 -- बाराबंकी। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि जिले भर में परिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाई गई। बाबा साहब की प्रतिमा व चित्र पर लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। शहर के छाया चौराहा स्थित सपा कार्यालय में पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता एवं जिला महासचिव हिमांशु यादव के संचालन में संविधान शिल्पी भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर पूर्व एमएलसी राजेश यादव राजू, सुरेंद्र सिंह वर्मा, इरशाद अहमद कमर, अजय वर्मा बबलू, प्रीतम सिंह वर्मा, वीरेंद्र प्रधान व संजय रिजवान आदि मौजूद रहे। रामसनेहीघाट संवाद के अनुसार: डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर शनिवार को नगर पंचायत क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि...