बिहारशरीफ, दिसम्बर 6 -- परिनिर्माण दिवस पर याद किये गये बाबा साहब फोटो 06 शेखपुरा 03 - शहर के लोजपा (आर) के जिला कार्यालय में बाबा साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण करते जिलाध्यक्ष इमाम गजाली व अन्य। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। महापरिनिर्माण दिवस पर जिले में संविधान निर्माता बाबा आंबेडकर को लोगो ने नमन किया। शहर के बाइपास स्थित लोजपा (आर) के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष इमाम गजाली की अगुवाई में बाबा साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहब का बनाया संविधान ही है जो आज सभी देशवासियों को उनका मौलिक अधिकार दिलाता है। मौके पर उमेश राम, मुकेश पासवान, महेश पासवान, राधे यादव, शाहरुख खान, मुख्तार आलम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। वहीं, अनुसूचित जाति जनजाति संघ की जिला इकाई की ओर से शहर के चां...