सीतामढ़ी, नवम्बर 29 -- सीतामढ़ी। जिला मुख्यालय डुमरा स्थित परित्यक्त हवाई अड्डा मैदान में सांसद निधि से पार्क निर्माण कार्य को लेकर शनिवार को छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों समाज सेवियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। दिलीप कुमार के नेतृत्व में स्थानीय लोग व खिलाड़ियों ने मैदान में प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि जिला मुख्यालय की परित्यक अवाई अड्डा मैदान धरोहर है, इसे किसी भी सूरत में खोना नहीं चाहते है। यह मैदान जिले के लोगों के लिए मल्टीपरपरस धरोहर है। खेल के बड़े-बड़े आयोजन, सभा, बच्चों के लिए खेल अभ्यास, पुलिस, सैनिक आदि प्रतियोगी छात्रों के लिए फिजिकल फिटनेस की तैयारी आदि के लिए यह मैदान अनुकूल है। भूंकप के दौरान यह मैदान लोगों व कार्यालय कर्मियों के लिए शरण स्थली बन जाती रही है। इस मैदान पर पार्क का निर्माण कर इसके ...