मुजफ्फरपुर, नवम्बर 12 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विधानसभा चुनाव का परिणाम आने से पहले ही जश्न की बुकिंग शुरू हो चुकी है। प्रत्याशियों की ओर से मिठाई और फूलों का ऑडर उनके कार्यकर्ता दे रहे हैं। 14 नवंबर को जिले की सभी 11 विस सीटों का परिणाम घोषित होगा। इसको लेकर अभी से फूल और मिठाई दुकानदारों ने तैयारी शुरू कर दी है। शहर के मिठाई विक्रेताओं को जश्न के दिन जिले में 20 लाख से अधिक की मिठाई बिकने का अनुमान है। वहीं, फूल विक्रेताओं ने बताया कि बंगाल से गेंदा फूल मंगाया जा रहा है। एक हजार से अधिक बुके भी तैयार किए जाएंगे। 30 रुपये से लेकर 20 हजार तक की बनेगी माला: इमलीचट्टी के थोक फूल विक्रेता संतोष मालाकार ने बताया कि बंगाल से एक ट्रक माला मंगाया जा रहा है। बताया कि कुछ प्रत्याशियों के कार्यकर्ताओं ने 10 किलो, 50 किलो और 100 किलो तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.