जौनपुर, फरवरी 6 -- मड़ियाहूं। तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा गौरा बेलवां में शिव सांई सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में सामूहिक विवाह का आयोजन गुरुवार को हुआ। इसमें दो जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। गांव के डीह स्थल रहिलाबीर बाबा मंदिर परिसर में ट्रस्ट के अध्यक्ष गुलाब चौहान की देखरेख और ग्राम वासियों के सहयोग से समारोह सम्पन्न हुआ। इसमें शिवांगी चौहान पुत्री जगदीश चौहान ग्राम गौरा बेलवा बाजार का सुनील कुमार चौहान पुत्र साहब लाल चौहान ग्राम सिंगापुर नहोरा के साथ तथा शर्मिला पुत्री मुख्तार कमरुद्दीनपुर पृथ्वीपुर का रोहित चौहान पुत्र शोभनाथ चौहान पलिया शम्भूपुर पुआरी कला वाराणसी के साथ विवाह सम्पन्न हुआ। पुरोहित बृजभूषण उर्फ लाल मिश्रा और बिनोद पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह सम्पन्न कराया। प्रत्येक जोड़ों को बेड, रजाई-गददा, आलमारी, बक्सा, साड़ी...