बस्ती, जुलाई 15 -- बस्ती। छावनी थानाक्षेत्र में युवती ने घर में लगे पंखे से लटककर जान दे दी। घटना डुहवा मिश्र गांव की है। घटना के समय परिजन धान की रोपाई में व्यस्त थे। बताया जा रहा कि युवती का अपने ननिहाल में दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम हो गया था। इस प्रकरण में छावनी पुलिस ने लड़की भगाने के प्रकरण का केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया था। थानाक्षेत्र के डुहवा मिश्र निवासी ज्योति (उम्र 20 वर्ष) पुत्री शिवकुमार ने पंखे में फंदा लगाकर लटक गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के समय परिजन धान की रोपाई करवा रहे थे और ज्योति घर में अकेली थी। घर के अंदर से आवाज आने पर पड़ोसी ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन भाग कर घर आए। बेटी को पंखे से लटकता देख परिजनों के होश उड़ गए। बेटी को नीचे उतार कर छावनी पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची छावनी पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.