शामली, दिसम्बर 2 -- मिथुन के मुठभेड में मरने की सूचना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों के मुताबिक मिथुन एक साथी के साथ चार दिन पहले हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह घर वापस नहीं आया। मुठभेड़ में मारे जाने की सूचना से वह दुखी है। पत्नी के मुताबिक जेल से आने के बाद मिथुन दिल्ली में एक होटल में वेटर की नौकरी कर रहा था। उसकी पहली पत्नी उसे छोड़कर जा चुकी है। जेल से आने के बाद उसने दूसरी शादी कर ली। गांव अलाउदीनपुर निवासी मिथुन पुत्र बिल्लू का अपनी पहली पत्नी कमलेश से संबंध सही नहीं थे। बताया जा रहा है कि एक कार्यक्रम के दौरान मिथुन की पत्नी कमलेश को गोली लग गई थी, जिसमें वह मामूली रुप से घायल हो गयी।घटना के बाद कमलेश मिथुन और तीन बच्चे मिनाक्षी,राधिका ओर बेटे विराट को छोड़कर चली गई थी। जिसके बाद मिथुन भारत ...