कोडरमा, जनवरी 21 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। राजारायडीह में एक दिन से लापता 13 वर्षीय छात्र अभिनंदन कुमार का शव मंगलवार की सुबह मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। अभिनंदन कुमार राजकीय मध्य विद्यालय में आठवीं कक्षा का छात्र था। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को उठाकर मरकच्चो-बरियारडीह मुख्य मार्ग पर रखकर सुबह करीब 10 बजे सड़क जाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बच्चे की गुमशुदगी के बाद जब पीड़ित परिवार थाना पहुंचा, तो पुलिस ने आवेदन लेने से मना कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस की लापरवाही के कारण ही इतनी बड़ी घटना घटित हुई। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। कई अधिकारी पहुंचे, मगर नहीं माने ग्रामीण सड़क जाम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.