दरभंगा, जुलाई 9 -- दरभंगा। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डॉ. मदन मोहन झा सोमवार की रात तारडीह प्रखंड के ककोढ़ा गांव पहुंचे। उन्होंने मुहर्रम के दौरान हाई वोल्टेज तार की चपेट में आये मृतक के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की। उन्होंने इस घटना की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने और बिहार सरकार से मृतकों के परिवार को 10 लाख और घायलों को दो-दो लाख की मदद करने की भी मांग की है। उनके साथ कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी, तारडीह प्रखंड अध्यक्ष रमन जी झा, दिलीप झा, नवीन झा, विनोदानंद झा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...