सहरसा, जनवरी 9 -- सिमरी बख्तियारपुर। सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत मधुबन निवासी भाजपा अतिपिछड़ा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी संजीव भगत की दिवंगत माता के निधन पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शोक-संतप्त परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा एवं जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह ने कहा कि माता का जाना किसी भी व्यक्ति के जीवन की सबसे बड़ी क्षति होती है। उनके निधन से परिवार में जो शून्यता उत्पन्न होती है, उसकी भरपाई संभव नहीं है। मौके पर भाजपा जिला मंत्री अरविन्द भगत, संजीव कुंवर, मुखिया संजीव जायसवाल, शंभु भगत, सिमरी नगर अध्यक्ष रमेश कुमार गुड्डू, मंडल अध्यक्ष रमेश सिंह, विजय कुमार भीस सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...