अमरोहा, फरवरी 14 -- परिजनों से अनबन के बाद शुक्रवार शाम युवक ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। उपचार पूर्व उसकी मौत हो गई। बिना कानूनी कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। परिवार में कोहराम मचा है। जानकारी के मुताबिक हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी 25 वर्षीय युवक कि किसी बात को लेकर शुक्रवार शाम परिजनों से अनबन हो गई। इसके बाद युवक ने फसलों में छिड़काव के लिए घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। युवक की हालत बिगड़ी तो परिजन उसे नगर के निजी चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने युवक को देखते ही मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन युवक के शव को आनन फानन में घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...