कोडरमा, जनवरी 1 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। नए साल के पहले दिन कोडरमा विधायक ने परिजनों के साथ ध्वजाधारीधाम स्थित मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने शिव मंदिर में जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के उपरांत विधायक ने जिलेवासियों को नव वर्ष 2026 की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि साल के पहले दिन भगवान शिव का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया है। पूजा-अर्चना के दौरान विधायक के साथ उनके पति विजय यादव, पुत्र विशाल कुमार के अलावा विनोद कुमार मुन्ना एवं बिनोद यादव भी उपस्थित थे। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही और पूरे क्षेत्र में नव वर्ष को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.