दरभंगा, फरवरी 1 -- दरभंगा। डीएमसीएच के पोस्टमार्टम हाउस में पड़े अज्ञात शव की रविवार को पहचान हो गई। इलाज के दौरान दो दिनों पहले वृद्ध की मौत हो गई थी। परिजनों ने मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के खानपुर थाने के बचौली निवासी कृपाल महतो (74) के रूप में की। परिजनों ने बताया कि वृद्ध मानसिक रूप से स्वस्थ्य नहीं थे। वे गत 29 जनवरी की सुबह घर से निकले थे। काफी ढूंढा गया, मगर उनका कोई पता नहीं चला। सोशल मीडिया पर उनका फोटो देखने पर पता चला कि रोसड़ा स्टेशन पर वे बेहोश मिले थे। जीआरपी ने उन्हें डीएमसीएच में उन्हें भर्ती कर दिया है। इसी जानकारी पर वे लोग यहां पहुंचे। पता चला कि उनकी मौत हो चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.