फतेहपुर, फरवरी 17 -- फतेहपुर। बाराबंकी में दिन दहाडे गोली मार कर अधिवक्ता की हत्या किए जाने के विरोध में मंगलवार को वकीलों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने हत्यारोपियों की गिरफ्तार के साथ परिजनों को क्षतिपूर्ति दिए जाने और अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने की मांग की। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की अगुवई में अधिवक्ताओं ने कहा कि साथी अधिवक्ताओं के साथ आए दिन हो रही घटनाएं चिंताजनक है। सरकार से लगातार इस बावत शिकायत किए जाने के बाद भी प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने 13 फरवरी को बाराबंकी में दिन दहा़ड़े अधिवक्ता की हत्या की निंदा की। कहा कि सरकार अधिवक्ता की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करें। वहीं दिवंगत के परिजनों को 50 लाख रुपये क्षतिपूर्ण के रूप में उपलब्ध कराए। अधिवक्ताओं के साथ आए दिन हो रही घटनाओं को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.