प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 1 -- सांगीपुर। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के अंतर्गत मुरैनी गांव निवासी हरिकेश गुप्ता को सोमवार को एसबीआई के शाखा प्रबंधक गौरव ओझा ने दो लाख रुपये का चेक प्रदान किया। हरिकेश की पत्नी रूपा गुप्ता की इसी वर्ष 17 जून 2025 को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस मौके पर असिस्टेंट मैनेजर अरविंद कुमार, फील्ड अधिकारी विनय सिंह, कैशियर आरसी यादव, मीरा विष्ट, राजकुमार यादव, हिमांशु गोस्वामी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...