रामगढ़, फरवरी 2 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। दूधमुंहे बच्चे के साथ भटक कर भुरकुंडा पहुंची महिला की पहचान होने के बाद पुलिस ने सोमवार को उसे परिजनों के हवाले कर दिया। महिला बोकारो जिला के कसमार प्रखंड की रहने वाली थी। भुरकुंडा में दूधमुंहे के साथ भटकता देख पुलिस ने उसे निगरानी में सीसीएल अस्पताल में रखा था। इसके बाद महिला से मिली जानकारी के आधार पर परिजनो से संपर्क कर उन्हें भुरकुंडा ओपी बुलाया गया, जहां प्रभारी उपेंद्र कुमार ने आवश्यक प्रक्रिया के बाद महिला को परिजनो के हवाले कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...