सुल्तानपुर, जून 25 -- भदैंया, संवाददाता। कोतवाली देहात के हनुमानगंज रेलवे क्रासिंग के निकट बुधवार की सुबह एक किशोरी के बेसुध अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। पूछताछ से पहचान होने पर किशोरी को उसके परिवारीजनों को बुलाकर सुपुर्द कर दिया गया है।लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर स्थित हनुमानगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास सुबह करीब आठ बजे लावारिश हालत में किशोरी घूमती हुई दिखाई दी। सूचना पर ग्राम प्रधान सूरज सिंह किशोरी को ई-रिक्शे से बाजार की एक दुकान पर ले आए। पूछताछ में किशोरी ने अपना गांव गोपीनाथपुर बताया, जो चांदा थाना क्षेत्र में आता है। ग्राम प्रधान ने गोपीनाथपुर में संपर्क किया तो किशोरी की पहचान कल्लू निषाद की बेटी के रूप में की गई। परिजन की मानें तो उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। दोपहर परिजन मौके पर पहुंचे और बिटिया को अपने साथ घर लेकर गए।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.