महाराजगंज, अक्टूबर 27 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आस्था और लोकपरंपरा के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने पूरी श्रद्धा के साथ सूर्य उपासना में हिस्सा लिया। अपने निवास स्थान से पत्नी-पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता कन्नौजिया व परिजनों के साथ छठ का दउरा (छठ डाल) सिर पर रखकर निकले और पैदल यात्रा करते हुए नगर स्थित छठ घाट पहुंचे। रास्ते भर लो पारंपरिक गीत गाते हुए चल रहे थे। विधायक ने भी परंपरा का अनुपालन किया। छठ घाट पहुंचने पर विधायक ने अन्य श्रद्धालुओं के साथ अस्तांचलगामी सूर्य को अर्ध्य देकर प्रदेश में खुशहाली, शांति और जनकल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि छठ पर्व भारतीय संस्कृति में अद्भुत आस्था, अनुशासन और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है। सूर्य देव और छठी मैया की उपासना से शक्ति, स्वास्थ्य और समृद्धि का व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.