दरभंगा, दिसम्बर 12 -- अलीनगर। नन्हकार गांव निवासी रामचंद्र साहु की शुक्रवार को इलाज के क्रम में मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के क्रंदन से माहौल गमगीन बना है। बताया जाता है कि रामचंद्र साहु गत मंगलवार को पाली गांव से अपनी पुत्री से मिलकर संध्या काल में घर लौट रहे थे। उसी क्रम में सामने से आ रही तेज रफ्तार की कार ने गलत दिशा में प्रवेश कर उन्हें सामने से ठोकर मार दी। इस घटना में मृतक की स्कूटी की जहां परखचे उड़ गए, वहीं रामचंद्र को तत्काल स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से उन्हें डीएमसीएच रेफर किया गया था। इस घटना से उनकी पत्नी गायत्री देवी सहित पुत्र-पुत्रियों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। पत्नी के अलावा पुत्री श्वेता कुमारी, शैल कुमारी, पिंकी कुमारी, पायल कुमारी और एक मात्र पुत्र कुणाल कुमार के क्र...