भभुआ, फरवरी 4 -- नासमझी में गांव के पोखरा के पास लगे जेट्रोफा के पौधों के फल के बीज को खा लिए थे आठ बच्चे-बच्चियां अगर समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाते तो गंभीर हो सकती थी तबीयत इलाज के बाद बच्चों की तबीयत में सुधार, फिर भी परिजन हैं चिंतित भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के मदुरना में जेट्रोफा का फल खाने से बीमार हुए आठ बच्चों की जान उनके परिजनों की सूझबूझ से बच गई। चिकित्सक के अनुसार, अगर परिजनों द्वारा बच्चों को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया गया होता, तो उनकी तबीयत गंभीर हो सकती थी। क्योंकि जेट्रोफा के पौधों के फल में विषाक्त पदार्थ होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक होते हैं। हालांकि बच्चों ने बीज कम खाया था, जिससे भी उनकी तबीयत ज्यादा खराब नहीं हुई। सदर अस्पताल पहुंचे बीमार आशीर्वाद व कृष के पिता सोमारू कुमार ने बत...