उरई, जनवरी 28 -- कोंच। कोंच तहसील और कैलिया थाना क्षेत्र में प्रेमी युगल ने पहले कोंच तहसील पहुंच इकरारनामा भरवाया और फिर मंदिर में विवाह कर हमेशा के लिए एक-दूजे का हाथ थाम लिया। रोशनी कुशवाहा और आकाश कुशवाहा, दोनों एक ही जाति से होने के बावजूद पारिवारिक सहमति न मिलने से लंबे समय से संघर्ष कर रहे थे। किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए दोनों ने कानूनी रास्ता अपनाया और साफ किया कि वे बालिग हैं और मर्जी से पति-पत्नी के रूप में जीवन बिताना चाहते हैं। मंगलवार देर शाम पहाड़गांव स्थित माता मंदिर में सादगी के साथ हुए इस विवाह में डर नहीं बल्कि सुकून और आत्मविश्वास नजर आया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.