विकासनगर, मार्च 28 -- परिजनों की डांट से नाराज होकर घर से लापता नाबालिग को सेलाकुई पुलिस ने पंजाब से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। नाबालिग के सकुशल बरामदगी पर परिजनों ने पुलिस का आभार जाताया है। थानाध्यक्ष सेलाकुई पीडी भट्ट ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने शिकायत की थी। बताया कि उसकी नाबालिग बहन घर से बिना बताए कहीं चली गई। घर से वह अपने दस्तावेज भी ले कर गई है। काफी प्रयास के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया है। बताया कि शिकायत के बाद अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने नाबालिग बालिका के संबंध में जानकारी एकत्रित करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। साथ ही सर्विलांस के माध्यम से भी गुमशुदा के संबंध में जानकारियां एकत्रित किए। जिसके बाद गुरुवार को नाबालिग को मोहाली पंजाब से सकुशल बरामद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.