अमरोहा, फरवरी 22 -- परिजनों की गैरमौजूदगी में घर में घुसकर नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की गई। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां एक मजदूर का परिवार रहता है। एफआईआर के मुताबिक मजदूर की नाबालिग बेटी घर पर अकेली रहती है, क्योंकि उसकी मां का निधन हो चुका है। पिता मजदूरी के लिए घर से बाहर चला जाता है। आरोप है कि 18 फरवरी की दोपहर करीब 12 बजे पड़ोस के रहने वाला चुनमुन घर में घुस आया और किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गया।शाम को मजदूर के घर पहुंचने ने किशोरी ने आपबीती बता दी।कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने मामले में आरोपी चुनमुन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू करने की बात कही।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.