सोनभद्र, फरवरी 2 -- विण्ढमगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कनहर सिंचाई परियोजना में कार्य के दौरान करंट लगने से श्रमिक की मौत पर परिजनों और ग्रामीणों ने सोमवार की शाम विण्ढमगंज के कोलीनडूबा गांव में रीवा-रांची मार्ग पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। उन्होंने सक्षम अधिकारी को मौके पर न आने पर नाराजगी जाहिर की तथा मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। विण्ढमगंज के कोलीनडूबा गांव निवाी विजय कुमार यादव पुत्र नंदकिशोर यादव की शनिवार की शाम चार बजे कोन के कुडवा गांव में कनहर सिंचाई परियोजना के तहत एमएस कंपनी के द्वारा नहर के निर्माण कार्य में लगा था। इसी दौरान बिजली के तार में चिपक जाने के कारण उसकी मौत हो गई। कोन पुलिस के पहल पर शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम करने के बाद सोमवार की शाम को परिजन शव लेकर अपने घर पहुंचे। परिजनों और ग्रामीण ने संबंधित का...