लखनऊ, फरवरी 21 -- परिचित बनकर साइबर ठगों ने एक महिला के बैंक खाते से 38 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। जानकारी होने पर महिला ने पीजीआई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रायबरेली रोड़ पाठकपुरम निवासी प्रथा श्रीवास्तव ने बताया कि 18 फरवरी को उनके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम अशोक बताया। उसने कहा कि उनके पति डीके सिंह ने ऑनलाइन 12 हजार रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा है। ठग ने पीड़िता के मोबाइल पर बीस हजार रुपये ट्रांसफर होने का मैसेज भेज दिया। थोड़ी देर बाद जालसाज ने प्रथा को फोन कर उससे कहा कि गलती से बीस हजार रुपए गलती से चले गए है। बचे हुए आठ हजार ठग को लौटाने में पीड़िता के खाते से 38 हजार गायब हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...