आगरा, फरवरी 21 -- थाना नाई की मंडी क्षेत्र में 9 फरवरी 2026 को युवती का निकाह हुआ। निकाह के बाद पूर्व परिचित ने आपत्तिजनक फोटो भेजकर ससुराल में विवाद करा दिया। दामाद को जान से मारने की धमकी दी गई। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पीड़िता के पिता ने बताया कि निकाह से पहले बेटी की जान पहचान सलमान नेहरा गली निवासी से थी। आरोप है कि सलमान ने युवती को ब्लैकमेल कर रुपये वसूले। निकाह के बाद भी उसने पुराने फोटो ससुराल पक्ष को भेज दिए। इससे वैवाहिक जीवन में तनाव पैदा हो गया। परिवार की सामाजिक बदनामी होने लगी। आरोप है कि आरोपी ने दामाद को फोन पर जान से मारने की धमकी दी। थाना नाई की मंडी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.