प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 16 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। निगम के संविदा परिचालक और चालक की पिटाई से नाराज रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने सोमवार को सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। शाखा अध्यक्ष चंद्रकुमार सिंह ने बताया कि आठ फरवरी को संविदा परिचालक सतवंत गौतम और चालक घनश्याम मिश्रा डिपो से बस लेकर प्रयागराज जा रहे थे। मऊआइमा से सवारी लेकर प्रयागराज की तरफ बढ़े तो ददौली नहर के पास पीछे से आ रहे प्राइवेट बस चालक ने ओवरटेक कर रोक लिया था। सवारी बैठाने पर नाराजगी जताते हुए प्राइवेट बस चालक ने संविदा चालक और परिचालक की पिटाई कर दी थी। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है, लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज नहीं हुआ है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। चेतावनी दी गई है कि कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन का रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.