गुड़गांव, मार्च 5 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। गुरुग्राम महानगर सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) ने परिचालकों से अवैध वसूली का दबाव बनाने के आरोप में पांच टिकट जांचकर्ता को बर्खास्त किया है। इन टिकट जांचकर्ता को 15 दिन पहले रखा गया था। परिचालकों की शिकायत मिलने के बाद जब सिटी बस में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो शिकायत सही पाई गई। इनकी जगह पर नए कर्मचारियों को नियुक्त किया है। जीएमसीबीएल के बेड़े में सिटी बस घाटे में चल रही है। बेड़े में 200 सिटी बस हैं, जिसमें से 150 गुरुग्राम और 50 फरीदाबाद में चल रही हैं। गुरुग्राम में चल रही बस से प्रति किलोमीटर 35 से 40 रुपये और फरीदाबाद में चल रही सिटी बस से 16 से 20 रुपये की आमदनी हो रही है, जबकि यह खर्च 109 रुपये प्रति किलोमीटर आ रहा है। जीएमसीबीएल ने जांच में पाया था कि सिटी बस तो भरकर चलत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.