मधुबनी, जनवरी 16 -- मधुबनी/खजौली,हिटी। राजकीयकृत एवं परियोजना माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत परिचारी कर्मचारियों को लिपिक पद पर प्रोन्नति देने को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। माध्यमिक शिक्षा कार्यालय के निदेशक सज्जन आर० ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के प्रावधानों के आलोक में अविलंब प्रोन्नति की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। निदेशक ने पत्र में उल्लेख किया है कि विभाग द्वारा कई बार निर्देश दिए जाने के बावजूद जिलों में परिचारी कर्मियों को नियमानुसार प्रोन्नति नहीं दी जा रही है, जिसके कारण विभाग को माननीय उच्च न्यायालय में अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी अपने-अपने जिलों में राजकीयकृत एवं परियोजना माध्यमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.