किशनगंज, फरवरी 9 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता प्रखंड कार्यालय दिघलबैंक के कार्यालय प्रचारी गोपाल मुर्मू का शनिवार रात इलाज के दौरान निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। वे लंबे समय से दिघलबैंक प्रखंड कार्यालय में कार्यरत थे और अपने मृदुभाषी स्वभाव के कारण कर्मियों व आम लोगों के बीच लोकप्रिय थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम बहादुरगंज प्रखंड के गुवाबाड़ी पंचायत अंतर्गत तकिया जामुनबाड़ी स्थित उनके आवास पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें तत्काल सदर अस्पताल किशनगंज पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके आकस्मिक निधन से प्रखंड कार्यालय में शोक की लहर फैल गई है। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर दिघलबैंक बीडीओ बप्पी ऋषि, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गुलाम सरवर, पंचायत समिति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.