अलीगढ़, जनवरी 7 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट ने मंगलवार को मैरिस रोड स्थित होटल में प्रेसवार्ता का आयोजन कर आगामी दिनों में होने वाले परिचय सम्मेलन व सामूहिक विवाह के आयोजन को लेकर जानकारी साझा की। समिति की तरफ से 15वां आयोजन किया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष अशोक गर्ग ने बताया कि 15वें सर्वजातीय सामूहिक परिचय सम्मेलन व सामूहिक विवाह का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जाएगा। सचिव चंद्र मोहन मित्तल ने बताया कि इस वर्ष परिचय सम्मेलन के संयोजक विनय अग्रवाल व सामूहिक विवाह समारोह के संयोजक प्रदीप अग्रवाल को बनाया गया है। संयोजक ने बताया कि 18 जनवरी, रविवार सुबह 11 बजे से रामलीला ग्राउंड पर परिचय सम्मेलन का कार्यक्रम बड़े रूप में किया जाएगा।, जिसमें पूरे अलीगढ़ व उत्तर प्रदेश के कई जिलों से लड़के व लड़कियों के फॉ...