सीतापुर, फरवरी 12 -- सीतापुर, संवाददाता। होली मेला परिक्रमा को शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए की गई तैयारियों और स्थितियों को जायला लेने गुरुवार को आईजी लखनऊ परिक्षेत्र किरण एस सीतापुर पहुंचे। उन्होंने परिक्रमा मेला क्षेत्र स्थित नैमिषारण्य व मिश्रिख इलाके के कई मार्गों व पड़ाओं का निरीक्षण किया। आईजी ने सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग आदि का निरीक्षण किया। साफ ही जिले के पुलिस अफसरों से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की। आईजी ने एसडीआरएफ, श्रध्दालुओं की सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों, बैरिकेडिंग, नियंत्रण कक्ष और खोया पाया केंद्र आदि के बारे में निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश सिंह, क्षेत्राधिकारी मिश्रिख विशाल गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक मिश्रिख प्रद...