सहारनपुर, फरवरी 9 -- अमरपुर नैन गांव में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की भव्य प्रतिमा का हवन पूजन के बाद मंदिर में स्थापित की गई। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा प्रतिमा के साथ गांव की परिक्रमा भी की गई। आजाद समाज पार्टी भाईचारा कमेटी के जिला संयोजक रमेश राज गौतम ने बताया कि गांव के एक छोर से शुरू हुई यात्रा मुख्य मार्गो से होते हुए संत शिरोमणि सतगुरु रविदास मंदिर पहुंच संपन्न हुई। इस दौरान डीजे की धुन पर अनुयाई श्रद्धा पूर्वक हर्षोल्लास के साथ प्रतिमा के साथ गांव की परिक्रमा करते हुए साथ चल रहे थे। बताया कि यात्रा के दौरान गुरुजी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। मंदिर पहुंचने के बाद विधिवत गुरुजी की प्रतिमा को मंदिर में स्थापित किया गया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजपाल कर्णवाल, ग्राम प्रधान नेत्रपाल सिंह, संदीप चौधरी, अमित भास्क...