सीवान, मार्च 9 -- सिसवन। प्रखंड के चैनपुर मुबारकपुर गांव स्थित अष्टभुजु मां मंगला भवानी मंदिर के प्रागंण मे हो रहे शतचंडी महायज्ञ में शनिवार को परिक्रमा करने को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी। सुबह से ही श्रद्धालुओं द्वारा बने यज्ञ मंडप का परिक्रमा किया जा रहा था। वही कथा प्रवचन भी यज्ञ में हो रहा है।श्री शतचंडी महायज्ञ व श्रीरामकथा में अयोध्या से पधारी मंजूलता ने कहा कि राम का जीवन मूल्य जीवन में दिव्यता लाने के लिए सर्वथा अनुकरणीय हैं। उनका जीवन स्वयं, परिवार, समाज व प्रजा के प्रति कर्तव्य को बखूबी परिभाषित करता है। भगवान राम अपने गुणों की वजह से ही मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.