आरा, दिसम्बर 21 -- आरा, निज प्रतिनिधि। महाराजा कॉलेज स्नातकोत्तर भूगोल विभाग की ओर से प्रो. एसके सिन्हा स्मृति ऑनलाइन व्याख्यान शृंखला के अंतर्गत 21वें सत्र का सफल आयोजन किया गया। यह वेबिनार भौगोलिक अनुसंधान में परिकल्पना की अवधारणा एवं परिकल्पना परीक्षण : एक विश्लेषण विषय पर केंद्रित था। मुख्य वक्ता विभागाध्यक्ष, स्नातकोत्तर भूगोल विभाग, पटना विश्वविद्यालय, प्रो. मो. नाज़िम थे। उन्होंने भौगोलिक अनुसंधान में परिकल्पना की भूमिका पर शोध-पद्धति आधारित, विस्तृत एवं तथ्यपरक व्याख्यान प्रस्तुत किया।व्याख्यान श्रृंखला के संयोजक एवं स्नातकोत्तर भूगोल विभाग, महाराजा कॉलेज, आरा के विभागाध्यक्ष प्रो. संजय कुमार ने कहा कि यह विषय स्नातकोत्तर विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी है। उन्होंने कहा कि परिकल्पना एवं उसके परीक्षण की स्पष्ट सम...