नई दिल्ली, फरवरी 1 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली का यमुना जैव विविधता पार्क देसी-विदेशी परिंदों का सबसे पसंदीदा स्थान बन गया है। रविवार को हुई पक्षी गणना कार्यक्रम में यहां पर नब्बे से ज्यादा प्रजाति के परिंदों की मौजूदगी दर्ज की गई। खास बात यह कि इनमें से 30 प्रजाति के पक्षी ऐसे हैं, जो सर्दी के मौसम में विदेशों से दिल्ली में रहने के लिए आते हैं। राजधानी में डीडीए की देखरेख में संचालित सभी सातों जैव विविधता पार्कों में पक्षी गणना कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। ये सातों जैव विविधता पार्क कुल 2500 एकड़ में फैले हैं। इनमें यमुना जैव विविधता पार्क को सबसे पहले वर्ष 2002 में बनाया गया था। कालिंदी जैव विविधता पार्क इनमें सबसे नया यानी वर्ष 2019 में स्थापित किया गया। रविवार की सुबह आठ से दस बजे के बीच इन सातों पार्कों में पक्षियों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.