सहरसा, जनवरी 13 -- कहरा, एक संवाददाता। जैसे - जैसे ठंड में बढ़ोतरी हो रही है, वैसे - वैसे क्षेत्र में जलीय प्रवासी पक्षियों का आगमन भी तेज हो गया है। हर वर्ष ये प्रवासी पक्षी गांव से दूर बहियार स्थित चौर और जलाशयों में भोजन की तलाश में झुंड बनाकर विचरण करते थे, लेकिन इस वर्ष नजारा कुछ अलग है। गांव से सटे किनारे स्थित जलीय क्षेत्र प्रवासी पक्षियों के लिए मानो सुरक्षित अभ्यारण्य का रूप ले चुका है। सुबह और शाम के समय इन पक्षियों की चहचहाहट और कलरव से पूरा इलाका गुंजायमान हो उठता है। असमय हुई बारिश के कारण इस क्षेत्र में रवि फसल की खेती वाले कई खेतों में अब भी जल जमाव बना हुआ है। यही जल जमाव प्रवासी जलीय पक्षियों के लिए वरदान साबित हो रहा है। पानी में डूबकर बर्बाद हुई धान की बालियों और जलीय जीवों को चुनकर ये पक्षी अपना भोजन जुटा रहे हैं। खास ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.