नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- पहलगाम में हुए आतंकियों द्वारा किए गए हमले के बाद लोगों के मन में भारतीय सीमाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल है। प्राकृतिक चुनौतियों से भरी भारत की सीमाओं की सुरक्षा मानवीय रूप से करना बहुत ही चुनौती पूर्ण काम है। ऐसे में इसरो चीफ ने हमारे सैनिकों के भार को कम करने के लिए आगामी तीन वर्षों का सीमा सुरक्षा से जुड़ा एक प्लान साझा किया है। उन्होंने बताया कि आने वाले तीन सालों में सीमा सुरक्षा और तटीय सुरक्षा को कड़ा करने के लिए सुरक्षा की दृष्टि से 100-150 उपग्रह और जोड़े जाएंगे। एक कार्यक्रम में सीमा सुरक्षा से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए अंतरिक्ष विभाग के सचिव नारायणन ने कहा कि सीमा पर चुनौतियों को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरिक्ष क्षेत्र में सुधार पेश करने का प्रस्ताव दिया था। इसके तहत हमने इस क्षेत्र में निजी खिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.