पीलीभीत, फरवरी 3 -- बीसलपुर। गांव परासी रामकिशन में युवक को पीट-पीटकर दोनों हाथ तोड़ दिए और उसे अधमरा कर आरोपी फरार हो गए। जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। बीसलपुर के गांव परासी रामकिशन निवासी मंगली प्रसाद का पुत्र देवेंद्र कुमार अपनी झोपड़ी में सो रहा था। तभी गांव के दो युवक लाठी डंडा लेकर पहुंचे और पिछले वर्ष होली पर हुए विवाद को लेकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। जिससे उसके दोनों हाथ टूट गए और वह चीखता चिल्लाता रहा। आरोपी युवक को अधमरा छोड़कर फरार हो गए। परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने हालत चिंताजनक बताते हुये उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। घायल की पत्नी ने गांव के ही दो आरोपियों के खिलाफ तहरीर दे दी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.